फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जड़वा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जड़वा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जड़वा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जड़वा गांव के ग्रामीण शुक्रवार को चिकित्सकों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम की अनुपस्थित में नायब तहसीलदार रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सकों के खिलाफ जून में मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ से भी वो कई बार मिल चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अस्पताल के सामने धरना देंगे।

पीड़ित सोमवीर ने बताया कि उसकी माता को पेट में दर्द था। जिसपर माता बाला देवी को 21 मई को डॉ. सुनील यादव के पास अल्ट्रासाड एवं इको सेंटर महेंद्रगढ़ लेकर आया था। डॉ. सुनील ने उसकी मां को पीत की थैली में पथरी बताई थी। इस संबंध में उसने ऑपरेशन के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने 35 हजार रुपये फीस बताई थी। 20 हजार रुपये फीस देने के बाद डॉ. सुनील उसकी माता को निजी अस्पताल में डॉ. प्रदीप के पास लेकर गया। वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। 23 मई को उसकी माता की तबीयत बिगड़ी और चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपनी माता को जयपुर एक निजी अस्पताल में लेकर गया था जहां पर चिकित्सकों ने दोबार ऑपरेशन की बात कही थी। जयपुर के चिकित्सक ने उनकी माता के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने की बात कही थी। जयपुर के चिकित्सकों ने उसकी माता का दोबार ऑपरेशन किया। जहां पांच लाख रुपये का खर्चा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed