फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भैंसों की चोरी पर जांट गांव के लोगों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

भैंसों की चोरी पर जांट गांव के लोगों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
भैंसों की चोरी पर जांट गांव के लोगों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुचौली। गांव जांट में भैंसों की चोरी को लेकर गांव के लोगों ने पंचायत घर में बैठक की, जिसमें प्रशासन को सोमवार तक भैंसों की बरामदगी कराने का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि अगर तीन दिन में भैंसों की बरामदगी नहीं कराई तो एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि भैंस चोरी को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहा। भैंस चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भैंस चोरों को लेकर पूरे जिले में खौफ का माहौल है। हथियारों से लैस होकर आने वाले चोरों के कारण जान का भी खतरा है। बिना नंबरों की गाड़ी में सवार होने वाले ऐसे चोरों को नाकों पर नहीं पकड़ा जा रहा। भैंस चोर गिरोह के सदस्य दिन के समय रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अगर सही तरीके से जांच की जाए तो चोरों को पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने नाकों पर सही तरह से जांच की होती तो जांट व मालड़ा गांव में चोरी नहीं होती।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि पुलिस तीन दिन में भैंसों की बरामदगी कराए। अगर सोमवार तक बरामदगी नहीं हुई तो एसडीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद भी प्रशासन ने भैंस चोरों को नहीं पकड़ा तो गांव के लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। अगर भैंसों को बरामदगी नहीं कराई तो लोकसभा चुनाव में जनता अपने गुस्से का इजहार करेगी। बैठक में पूर्व पंच बजरंग लाल, ओमप्रकाश शर्मा, बहादुरमल, धनसीराम, ठाकुर भवानी सिंह, हनुमान प्रसाद, राजकुमार, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संदीप शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को दी बैठक की जानकारी
गांव जांट निवासी और हजकां के पूर्व जिला अध्यक्ष भवानी शर्मा ने फोन पर पुुलिस अधीक्षक को गांव में हुई बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से कार्रवाई करे। भवानी शर्मा ने बैठक में शामिल लोगों ने बताया कि एसपी ने जिले में नाकाबंदी किए जाने के बारे में कहा है।


वर्जन
मोबाइल के डंप उठवाए गए हैं। जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज धुंधली होने के कारण कुछ खास सुराग नहीं मिल पाया। हम चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
- सुनील कुमार, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed