फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सामूहिक दुष्कर्म में एक महिला सहित तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म में एक महिला सहित तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म में एक महिला सहित तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
सामूहिक दुराचार के आरोप में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पिछले एक माह पूर्व उपमंडल के गांव में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उपमंडल के गांव में एक महिला के साथ 20 एवं 26 फरवरी को हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 20 मार्च को स्पेशल जांच (एसआईटी)टीम गठित की गई थी। पिछले एक महीने से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित महिला के परिजन पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मिले थे। परिजनों ने मामले जांच डीएसपी से करवाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांग पर डीएसपी कनीना को केस सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन किया था। इस टीम में कनीना डीएसपी विनोद कुमार, महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी रमेश कुमार तथा महिला सैल की थाना प्रभारी मीना शामिल थी। इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए 26 मार्च को आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। अमित को 27 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। उसके बाद वीरवार की शाम को रामबीर उर्फ हुड्डा को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय मेें पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 19 फरवरी को दोपहर में वह अपने बच्चे के साथ घर पर सो रही थी जबकि उसके सास एवं ससुर चूड़ी बेचने गए हुए थे। उनके गांव के अमित, एक महिला तथा एक अन्य युवक ने घर में घुसकर उसके बच्चे एवं उसके साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़खानी की। उसने बताया था कि 20 एवं 26 फरवरी को दोनों युवकों ने दोपहर के समय उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इन तीनों ने पुलिस एवं घरवालों को बताने पर उसके बेटे एवं उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सैल की थाना प्रभारी मीना ने बताया कि आरोपी महिला का आरोपियों से गांव में चाची का रिश्ता बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed