फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना में मुनीम से 12 लाख की लूट का पांचवा आरोपी अनिल गिरफ्तार

कनीना में मुनीम से 12 लाख की लूट का पांचवा आरोपी अनिल गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कनीना में मुनीम से 12 लाख की लूट का पांचवा आरोपी अनिल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना/महेंद्रगढ़। कनीना में ऑयल मिल के मुनीम से 12 लाख रुपये लूट के मामले में पुुलिस ने पांचवें आरोपी अनिल सिंह को सोमवार देर शाम सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए टीम ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर गांव धनौंदा टी प्वाइंट के पास आरोपी अनिल को पकड़ा।
कनीना स्थित अनिल ऑयल एंड कंपनी मिल का मुनीम मनोज कुमार 9 जुलाई 2018 को 12 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। मनोज जब बाइक लेकर नहर के रास्ते पर जा रहा था तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर ने मनोज से 12 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें झाड़ली निवासी मोहन, धर्मेंद्र, खरकड़ा बास निवासी राकेश और ओमबीर शामिल हैं। पांचवां आरोपी गांव खरकड़ा बास निवासी अनिल और बाघोत निवासी सोमवीर फरार थे।
विज्ञापन

सीआईए के सब इंस्पेक्टर अनिल कमांडो ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने सोमवार को धनौंदा गांव के टी प्वाइंट के पास से लूट के पांचवें आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच लाख 25 हजार रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। आरोपी अनिल को मंगलवार को कनीना एसडीजेएम कुणाल गर्ग की अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से लूट की वारदात में उपयोग बाइक तथा पैसे की जानकारी जुटाने के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। लूट के छठे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed