फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   720 रुपये की बीयर न देने पर तीन युवकों ने सेल्समैन का सिर फोड़ा

720 रुपये की बीयर न देने पर तीन युवकों ने सेल्समैन का सिर फोड़ा

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
720 रुपये की बीयर न देने पर तीन युवकों ने सेल्समैन का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। दोचाना गांव स्थित एक शराब के ठेके के सेल्समैन से तीन युवकों ने मारपीट की। तीनों युवक सेल्समैन से छह बीयर मांग रहे थे, जिसकी एवज में सेल्समैन ने पहले 720 रुपये देने को कहा। इसी बात पर उनकी बहस हो गई और तीनों ने सेल्समैन की जमकर धुनाई कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया था। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि दो अन्य की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में दोचाना गांव निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। सात अप्रैल की रात शराब के ठेके को बंद करके बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दो बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और बीयर मांगने लगे। सतपाल ने बीयर देने से पहले उनसे पैसे मांगे तो तीनों ने पैसे नहीं दिए और बहस शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने ठेके की चाबी मांगी। जब उसने चाबी देने से मना किया तो तीनों ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित के शोर मचाने पर तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उसको कट्टा दिखाते हुए कहा कि अगर दोबारा बीयर देने से मना किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सेल्समैन के सिर में चोट लगी है और हाथ फ्रेक्चर हो गया है। शिकायत पर 10 अप्रैल को सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। दूसरी ओर पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी कि इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डा गोद बलाहा में राहुल उर्फ चांद अवैैध हथियार के साथ है। आरोपी राजस्थान जाने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार की रात आठ बजे अरेस्ट कर लिया। आरोपी राहुल से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। गहली पुलिस चौकी पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बाबूूलाल ने बताया कि राहुल ने 12वीं की परीक्षा दी है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में राहुल उर्फ चांद ने अपने दो अन्य साथियों राहुल और कपिल के बारे में जानकारी दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपी भी छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed