{"_id":"5baa8790867a552c9418b2f6","slug":"31537902480-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराया
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। कस्बे के रेस्ट हाउस रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोर सोमवार रात लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि उसकी सतनाली में रेस्ट हाउस रोड पर शिवा इलेक्ट्रिक नाम से दुकान है। सोमवार रात चोर दुकान का शटर उखाड़कर लगभग दो लाख रुपये के तार एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। भागते समय पास की किरयाने की दुकान के आगे रखे नमक के कट्टे उसकी दुकान के आगे रख गए, ताकि राहगीरों को उखड़ा हुआ शटर दिखाई न दे। सुबह पीड़ित दुकान के आगे नमक के कट्टे देखकर हैरान रह गया और कट्टे हटाकर देखा तो शटर उखड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी।