{"_id":"5b917ad6867a557ead23d84d","slug":"31536260822-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल हत्याकांड में शामिल मालड़ा वासी एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजपाल हत्याकांड में शामिल मालड़ा वासी एक आरोपी काबू
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। गांव सेहलंग में 26 अगस्त को आपसी झगड़े में मारे गए राजपाल की हत्या में शामिल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। जिसे वीरवार को एसडीजेएम पीयुष शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के चंगुल से वारदात के समय इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे आदि बरामद किए जाएंगे।
आईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल मालड़ा सराय वासी प्रदीप कुमार को पुलिस ने माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेजी से किए जा रहे हैं। विदित रहे कि सेहलंग में 26 अगस्त को राजपाल पर 30-35 व्यक्तियों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसने रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तीन दिन बाद दम तोड़ दिया था।