फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सस्पेंड आर्डर के 24 घंटे बाद पुन: बहाल हुए नगरपालिका जेई

सस्पेंड आर्डर के 24 घंटे बाद पुन: बहाल हुए नगरपालिका जेई

Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड आर्डर के 24 घंटे बाद पुन: बहाल हुए नगरपालिका जेई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार निलंबित होने के 24 घंटे बाद फिर से बहाल हो गए। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महा निदेशक ने शुक्रवार को उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ उनका तबादला नगर परिषद होडल में जेई के रिक्त पद पर किया गया है। जेई की बहाली पर नगर के अधिकांश पार्षदों व गणमान्य लोगों ने उनकी ईमानदारी की जीत बताते हुए शिक्षामंत्री का आभार जताया है।

हाल ही में नगर पालिका के जेई कृष्ण कुमार ने नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर नगर पालिका कार्यालय में उसके हाथों से दस्तावेज छीनकर लेजाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व जाने से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। इसके बाद से प्रधान का पति भी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कार्रवाई में जुटा रहा। बीते बृहस्पतिवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने महेंद्रगढ़ नगर पालिका के कृष्ण कुमार के सस्पेंड के ऑर्डर जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed