{"_id":"5cc0ba03bdec22143a680cb6","slug":"21556134403-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से पटवारी की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से पटवारी की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। मंगलवार रात्रि को गांव पाली से शहर की ओर आ रहे बाइक चालक को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे पटवारी की मौत तथा एक अन्य घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पिकअप चालक मौके से पिकअप सहित फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि को रतन सिंह (52) निवासी चितलांग गांव पाली का पटवारी था। वह रात को गांव पाली से महेंद्रगढ़ की ओर आ रहा था। उसके पीछे संदीप निवासी जयसिंह पुरा जिला झुंझुनू बैठा हुआ था। अभी वो गांव पालड़ी के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रतन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर भी उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उसने भी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस को दिए बयान में मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक द्वारा पाली से महेंद्रगढ़ की ओर आ रहा था। उसके साथ बाइक पर प्रदीप सिंह पीछे बैठा हुआ था। उनके आगे-आगे रतन सिंह और संदीप बाइक द्वारा शहर की ओर आ रहे थे। सामने से एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। उसके पीछे टाटा 407 आ रही थी जिसमें सरिये भरे हुए थे। पिकअप गाड़ी ने अचानक उसकी रतन सिंह की बाइक को टक्कर मार दी जिससे रतन सिंह उछल गया और टाटा 407 में रखा एक सरीया उसकी गर्दन को चीरता हुआ पार हो गया। इस दौरान रतन सिंह और संदीप दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को मनोज के ब्यान पर शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। रतन सिंह पाली में पटवारी के पद पर कार्यरत थ। रतन सिंह के दो बच्चे हैं। एक लड़का और लड़की है। लड़की शादी सुदा है। वहीं संदीप झुंझुनू जिले के गांव जयसिंह पुरा निवासी है। वह अपने रिश्तेदार के यहां महेंद्रगढ़ रह रहा था।