फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   धुंध में सड़क दिखाई नहीं देने से ओवरलोड डपंर सड़क से नीचे उतर मिट्टी में धंसा

धुंध में सड़क दिखाई नहीं देने से ओवरलोड डपंर सड़क से नीचे उतर मिट्टी में धंसा

Tue, 25 Dec 2018 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
धुंध में सड़क दिखाई नहीं देने से ओवरलोड डपंर सड़क से नीचे उतर मिट्टी में धंसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। क्षेत्र में पहली बार धुंध और कोहरे का प्रकोप दिखाई दिया, जिसके चलते सड़क मार्गों पर संकेतक नहीं होने से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर दादरी मोड़ टी-प्वाइंट पर सड़क दिखाई नहीं देने के कारण अलसुबह करीब चार बजे एक डंपर मुख्य रोड को क्रॉस करता हुए सड़क से नीचे उतर जमीन में जा फंसा गनीमत रही कि इस दौरान उसके आगे-पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। डंपर चालक सुरक्षित बच गया। डंपर को सुबह एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बड़े और भारी वाहनों सहित स्कूली वाहन जाम में फंस गए। वाहन चालकों ने कहा कि अप्रोच सड़क मार्गों और मुख्य सड़क मार्ग पर संकेतक नहीं होने से दुर्घटनाओं के बढ़ने का अंदेशा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क मार्गों और नहरी पुलिया पर सुरक्षा संकेतक लगाए जाने की मांग की है।

जल्द लगवाएं जाएंगे संकेतक
उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि सर्दी के मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य किया गया है इसके अलावा सड़क पर मोड़ और पुलिया पर जल्द संकेतक लगवाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed