{"_id":"5bc78d37bdec22697d28a567","slug":"21539804471-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद का भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लगाय आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद का भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लगाय आरोप
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। वार्ड-8 के जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास ने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के करीबी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर नगरपालिका की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन पर सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कुुलदीप ने सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेटर भेजा है। वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दिवान ने पार्षद के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
कुलदीप सुरजनवास ने गंगा देवी पांडेय अस्पताल स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दिवान ने नगरपालिका की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा कर रखा है। यह कब्जा शिक्षामंत्री के संरक्षण में किया गया है। सुधीर ने 85 कनाल जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसमें कुुछ हिस्से पर पिछले साल ही कब्जा किया है। सुधीर दीवान इस जमीन पर खेती कर रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका से लेकर सीएम विंडो तक की जा चुकी है। शिक्षामंत्री का दबाव होने के कारण किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आरोप लगाया कि रास्ता न. 124 को भी वह जोत रहा है। पार्षद ने बताया कि उसने 16 अगस्त को सीएम विंडो पर शिकायत की थी। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने पर बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पत्र लिखा है।
वर्जन
इस संबंध में सुधीर दिवान ने बताया कि पिछले 85 वर्षों से जमीन की गिरदावरी हमारे दादा के नाम हैं। उस समय तो शहर में नगरपालिका स्थापित भी नहीं हुई थी। मैं शिक्षामंत्री का समर्थक हूं लेकिन इस मामले में मंत्री का कोई जुड़ाव नहीं है। उक्त आरोप कुलदीप ने राजनीतिक साजिश के तहत लगाए हैं। कुलदीप ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लाटिंग करने का प्रयास किया था। जिसे मंत्री ने रुकवा दिया था। इसी खुन्नस में वह मुझ पर बेबुुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पार्षद कुलदीप के खिलाफ जमीन का केस चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी ने कहा कि यह टेक्निकल मामला है। मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। नगर पालिका का जूनियर इंजीनियर ही रिकार्ड देखने के बाद बता सकेगा कि जमीन पर कब्जा है या नहीं। इस मामले में बिना तथ्य जांचे कुछ नहीं कहा जा सकता।