{"_id":"59cfeaf64f1c1bb8538b52cc","slug":"201506798326-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर लूट की घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर लूट की घटना से मचा हड़कंप
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल अवस्था में मिला विदेशी नागरिक, पिटाई की आशंका
-रात को घायल अवस्था में मिला था सूडान का नागरिक
-सुबह बदल दिया बयान, कहा ट्रक से हुई थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर रात घायल अवस्था में एक विदेशी नागरिक मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी ही गाड़ी के चालक ने पिटाई कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने इस मामले को हादसा बताया।
सूडान के चार नागरिक भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। वे राजस्थान घूमकर वापस दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने घूमने के लिए टैक्सी हायर की हुई थी। शुक्रवार देर रात को एक विदेशी नागरिक बस स्टैंड के पास घायल अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि टैक्सी के चालक ने उनकी पिटाई की और रुपये छीन लिए। पुलिस ने छानबीन कर एक विदेशी नागरिक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीन अन्य की तलाश की गई। सुबह उनके साथी भी पुलिस को मिल गए। वहीं विदेशी नागरिकों की पिटाई की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। बदमाशों को रातभर खोजा जा रहा।
अस्पताल में अब्दुल रहमान के नाम से एमएलआर भी कटवाया गया है, वहीं शनिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। शनिवार को विदेशी नागरिक ने पुलिस को शिकायत नहीं दी, बल्कि ट्रक से टक्कर लगने की बात कहीं। पुलिस ने भी शिकायत न मिलने के कारण अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिक ने उनको बताया था कि वह बस से उतरा था और किसी अज्ञात ट्रक ने उसको टक्कर मार दी थी। लेकिन भाषा समझ में नहीं आने के कारण उन्हें मारपीट कर लूट करने का मामला लग रहा था। सुबह उसके साथियों ने उसकी भाषा में बात की और लूट की घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
--
घायल नागरिक ने किसी प्रकार की लिखित में शिकायत नहीं दी। उसने साथियों ने बताया कि उसके साथ लूट नहीं बल्कि ट्रक ने टक्कर मार दी थी। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई करेंगे।
-रणजीत सिंह, थाना प्रभारी शहर नारनौल।