{"_id":"5b5b6fb34f1c1b49778b4bd5","slug":"191532719027-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति पार्षद सुरेंद्र बंटी पर लगाया मेहनताना मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति पार्षद सुरेंद्र बंटी पर लगाया मेहनताना मांगने का आरोप
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। वार्ड पार्षद सुरेंद्र बंटी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को नगर की देवीलाल कॉलोनी निवासी ऋषिराज यादव ने एनओसी की एवज में मेहनताना मांगने, अपनी पत्नी के प्रधान पद का फायदा उठाने और तानाशाही शासन करने के खिलाफ एसडीएम महेंद्रगढ़ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने एक शिकायत शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और जिला उपायुक्त को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
ऋषिराज ने दी शिकायत में बताया कि नगरपालिका में नगर के वार्ड-5 के पार्षद सुरेंद्र बंटी ने तानाशाही शासन बना रखा है। 25 जुलाई को वह पालिका से उसकी 9 माह पहले की एनओसी लेने गया था। इस दौरान पालिका जेई कृष्ण कुमार बरामदे के एक कोने में छोटे से रूम में बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित सैनी के साथ कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे। पूछने पर जेई ने बताया कि आपकी फाइल पूरी है, नपा में 84000 रुपये की राशि जमा करवा दें। इस पर उन्होंने चेक साइन करके दे दिया, जिसे कंप्यूटर में चढ़ाते हुए उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा।
ऋषिराज ने बताया कि जब वह बरामदे में खड़ा था तो प्रधान पति पार्षद सुरेंद्र बंटी ने उससे काम होने का मेहनताना मांगा, जब उसने मेहनताना देने से मना कर दिया तो वह कंप्यूटर रूम में गया और जेई के हाथ से उसकी एनओसी की फाइल छीनकर ने गया और जेई से गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर प्रधान के कमरे में चला गया। अपनी फाइल लेने प्रधान के कमरे में गया तो वहां कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित सैनी को बैठाया हुआ था। सुरेंद्र बंटी नौकरी से बरखास्त करने की धमकी देकर जबरदस्ती जेई के खिलाफ शिकायत लिखने के लिए कह रहा था। जब उसने अपनी फाइल मांगी तो फिर से सुरेंद्र बंटी से सुविधा शुल्क देने की बात मेरे सामने रख दी। पीड़ित ने कहा कि इस घटना से ऐसा लगता है कि पालिका में कानून नाम की कोई चीज नहीं हैं। आदेश जारी होने के बाद भी उक्त पार्षद अपनी पत्नी के पद का स्वयं लाभ उठाते हुए लोगों को परेशान कर रहा है और स्थानीय व जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
यह फाइल बुधराम कॉलोनी के पास प्लाट की है जो कि कॉलोनी अनप्रूवड है। दस महीने से फाइल पेंडिंग पड़ी हुई थी। लेकिन जेई ने मिलीभगत कर इसको पास कर दिया। एक कर्मचारी ने चेयरपर्सन को शिकायत भी दी थी। चेयरपर्सन के हस्ताक्षर बिना एनओसी की फाइल पास की जा रही है। इस मामले चेयरपर्सन ने जेई से 25 जुलाई को स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण की कॉपी उच्च अधिकारियों को फारवर्ड की गई है। अभी वो फाइल जेई के पास ही है। उन पर दबाव बनाने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं।
- सुरेंद्र बंटी, पार्षद वार्ड-5।