{"_id":"5b50e4fd4f1c1b3b5a8b5e44","slug":"191532028157-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर साढ़े तीन लाख का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़कर साढ़े तीन लाख का सामान चुराया
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी कस्बे में बुधवार की रात चोर एक दुकान का शटर तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज खोजबीन शुरू कर दी।
पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि गत कई सालों से डा. नरेश वाली गली के पास मुख्य सड़क मार्ग पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। इसमें पंखे व मोटरों की वाइडिंग के लिए तांबे के तारों का स्टॉक किया गया था। बुधवार रात को करीब नौ बजे वह अपनी दुकान प्रतिदिन की भांति बंद करके घर गया था। इसके बाद रात चोर दुकान का शटर तोड़कर तांबे के तार चोरी कर ले गए। तारों के खाली डिब्बे को निकालकर बगल की दुकान के सामने फेंक गए।
उन्होंने बताया कि वारदात को बारिश होने के बाद अंजाम दिया गया है, क्योंकि सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों के निशान दुकान के बाहर मिले है। चोर तारों के बंडलों को ट्राली में लोड कर ट्रैक्टर नारनौल की तरफ रवाना हुआ है। इसकी पुष्टि पास ही बने एक कार्यालय में लगे कैमरों की फुटेज से हुई है। फुटेज में तीन लोग ट्रॉली में बैठे दिखाई दे रहे हैं और एक ट्रैक्टर चला रहा है। अंधेरा होने के कारण चोरों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी ने मौका निरीक्षण किया तथा पास के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
केस दर्ज, खोजबीन शुरू
थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि कोटपुतली रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान की शटर तोड़कर उपकरण चुरा ले जाने की शिकायत मिली। इसके बाद वारदात स्थल का जायजा लिया गया। दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।