फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शराब के लिए बेटे ने मां की हत्या की

शराब के लिए बेटे ने मां की हत्या की

Sat, 16 Sep 2017 02:07 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए बेटे ने मां की हत्या की
शराब के लिए बेटे ने मां की हत्या की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव ताजपुर में एक कलियुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे पर हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। मृतक सूरजकौर का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के बाद डीएसपी विनोद कुमार और थाना प्रभारी रामस्वरूप भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गांव ताजपुर निवासी बाबूलाल शराब का आदि है। शराब पीकर गुरुवार देर शाम घर पहुंचा और मां से शराब लाने के लिए रुपये मांगने लगा। मां के मना करने पर उसने मां पर पत्थर से वार कर दिया। वह तब तक वार करता रहा जब तक मां की मौत नहीं हुई। मरने के बाद वह घसीटते हुए बाहर गली में लाकर डाल दिया। थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि मृतक से पूछताछ की गई है। शनिवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed