फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चामघेड़ा रोड पर छिपे हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर , बहादुरगढ़ पुलिस को सौंपा

चामघेड़ा रोड पर छिपे हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर , बहादुरगढ़ पुलिस को सौंपा

Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चामघेड़ा रोड पर छिपे हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर , बहादुरगढ़ पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुुलिस ने मोबाइल लोकेेशन के जरिए चामघेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोपी सैनीपुरा के पास चामघेड़ा रोड पर अपने रिश्तेदार के पास छिपे हुए थे। यहां किसी को शक न हो इसलिए दोनों दिन के समय साइकिल पर चीनी मिट्टी के बर्तन बेचने का काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की रात बहादुरगढ़ के वार्ड-24 स्थित बोड़ा कुआं मोहल्ला निवासी राजकुमार (45) दुकान बढ़ाकर घर लौट रहा था। रात को राजकुमार का उनके परिवार के ही प्रदीप और विकास के साथ झगड़ा हो गया। दोनों युवकों ने डंडे और पत्थर से राजकुमार पर कई वार किए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह राजकुमार को छुड़ाया और सिर में चोटें आने के कारण राजकुमार गंभीरावस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से राजकुमार को दिल्ली स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। कई दिन तक उपचार के बाद पांच अक्तूबर को राजकुमार अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर आ गया था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पहले प्रदीप और विकास के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने की धराओं में केस दर्ज कर रखा था, जिसे राजकुमार की मौत होने के बाद हत्या के केस में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से पकड़े
झज्जर पुलिस की ओर से महेंद्रगढ़ पुलिस को इनपुट मिला था। जिसमें राजकुमार मर्डर मामले के दोनों आरोपियों प्रदीप और विकास के महेंद्रगढ़ में छिपे होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर चामघेड़ा रोड़ पर होने की जानकारी दी थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी मोबाइल टावर के 200 मीटर आसपास हैं। मिली लोकेशन के आधार पर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को सुबह करीब 11 बजे हिरासत में ले लिया। बहादुरगढ़ पुलिस की टीम सोमवार दोपहर करीब तीन बजे महेंद्रगढ़ थाने में पहुंची। जिन्हें महेंद्रगढ़ एसएचओ कैलाशचंद ने दोनों आरोपियों को सौंप दिया। विकास और प्रदीप को पुलिस देर शाम बहादुरगढ़ लेकर पहुंची। जहां दोनों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बहादुगढ़ पुलिस से इनपुट मिला था, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया। बहादुगरढ़ पुलिस ने महेंद्रगढ़ आकर दोनों आरोपियों को ले गई है।
- कैलाश चंद सोनी, थाना प्रभारी ,महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed