फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शराब पिलाकर युवक की छह घंटे तक की पिटाई, शिक्षामंत्री को गाली दिलाई, बनाई वीडियो

शराब पिलाकर युवक की छह घंटे तक की पिटाई, शिक्षामंत्री को गाली दिलाई, बनाई वीडियो

Fri, 16 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर युवक की छह घंटे तक की पिटाई, शिक्षामंत्री को गाली दिलाई, बनाई वीडियो
शराब पिलाकर युवक की छह घंटे तक की पिटाई, शिक्षामंत्री को गाली दिलाई, बनाई वीडियो
विज्ञापन

युवक गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रोहतक में भर्ती
फोटो संख्या: 41 और 42
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बारड़ा गांव की बणी में एक युवक को तीन युवकों ने शराब पिलाकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लगभग चार घंटे बाद घायल ने उनके चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। घायल को परिजनों ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
बारड़ा गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रात को 9.30 बजे उसके पास गांव के एक युवक ने फोन कर बणी में बुलाया था। जहां पर गांव के ही दो अन्य युवक भी मौजूद थे। इसके बाद चारों ने मिलकर वहां शराब पी। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर ही उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के साथ उससे जबरदस्ती शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को गाली दिलाई। इसके अलावा अन्य बातें कहलाकर उसकी विडियो रिकार्डिंग की। सुरेंद्र ने बताया कि गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया लेकिन उसने अपने आपको बचा लिया। उसने बताया कि तीनों युवकों लाठी डंडों से रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक पीटते रहे। उसने जैसे-तैसे मौका देखकर वहां से भागकर जान बचाई। गिरते पड़ते वह अपने घर पर पहुंचा। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने सुरेंद्र को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसको प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया। सुरेंद्र के मुंह, सिर, नाक, जबड़ा, कमर, पेट, गले आदि स्थानों पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


पीड़ित को उप नगारिक अस्पताल से रोहतक रेफर कर दिया गया था। पुलिस कर्मचारी पीड़ित का बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।-तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed