फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 लाख रुपये लूटकांड के आरोपी लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक व 15 हजार रुपये बरामद

12 लाख रुपये लूटकांड के आरोपी लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक व 15 हजार रुपये बरामद

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 लाख रुपये लूटकांड के आरोपी लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक व 15 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कनीना में पिछले साल जुलाई में अनिल एंड कंपनी के मुनीम से पिस्तौल की दम पर दिन दहाड़े लूट कांड मामले में सीआईए पुलिस महेंद्रगढ़ ने पांचवें आरोपी को तीन दिन की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज जेल दिया है।

सीआईए इंचार्ज अनिल कमांडो ने बताया खरखड़ा निवासी अनिल से घटना में इस्तेमाल एक पल्सर बाइक व 15000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया की वे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद झाड़ली की बणी में गए थे। लूटी रकम में से नौ लाख रुपये लूट के एक आरोपी मोहन ने ले लिए थे। अनिल के हिस्से में 90 हजार रुपये आए थे। उसके बाद वह अपने घर पर रहा। जब इस मामले का भंडाफोड़ हो गया और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो वह घर से फरार हो गया और इस दौरान कभी सोनीपत तो कभी दिल्ली में रहा। अभी वह अपने घर आया था तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने मोहन, धर्मेंद्र निवासी झाड़ली व राकेश, ओमवीर निवासी खरकड़ा बास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों से पांच लाख हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। सीआईए प्रभारी के अनुसार इस मामले में कुल छह आरोपी थे जिनमें सोमबीर गुर्जर निवासी बाघोत अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed