फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क हादसे में चालक सहित पांच व्यक्ति घायल

सड़क हादसे में चालक सहित पांच व्यक्ति घायल

Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चालक सहित पांच व्यक्ति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कोसली मार्ग पर कोटिया गांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे दो वाहनों की भिड़ंत से इक्को गाड़ी में सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोसली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सभी घायल व्यक्ति काहड़ी गांव के बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया। जिनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई गई है। दूसरे वाहन का चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के काहड़ी वासी पांच व्यक्ति संजीव, निरंजन, अनिल, लोकेश और एक अन्य जो खाटू बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रह थे। कनीना से आगे बढ़कर कोटिया के समीप उनकी गाड़ी पहुंची थी कि सामने से आ रहे टाटा जैसे वाहन ने उनकी इक्को गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। दूसरे वाहन का चालक हादसे के बाद वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान रात्रि को अमृतसर जा रहे ललित कुमार, हिमांशु और कमल ने घायलों की मदद की। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पीएचसी नाहड़ से पौने घंटे बाद एंबुलेंस वहां पहुंची, जिसमें सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसली दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले फरार वाहन में स्क्रैप का माल भरा हुआ था। हादसे के समय एक बोरा स्क्रैप मौके पर गिर गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

कोसली अस्पताल के एसएमओ डॉ. जयपाल ने बताया कि कोटिया के समीप हुए सड़क हादसे के घायल रात के समय अस्पताल में दाखिल हुए थे, जिनमें से चार की हालत अधिक खराब थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। एक व्यक्ति की हालत में सुधार था, जिसे अस्पताल में रखा गया। रेवाड़ी रेफर किए गए घायलों में एक व्यक्ति की हालत अधिक नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed