फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित महिला ने निगला जहर

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित महिला ने निगला जहर

Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित महिला ने निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली (नारनौल)। पुलिस चाहे तो अपराधी को कुछ समय में काबू कर सकती है और अगर ना चाहे तो अपराधी पुलिस के सामने ही क्यों न घूमता रहे। ऐसा ही वाक्या बुधवार को देखने को मिला। अटेली के एक गांव की महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस द्वारा एक माह तक गिरफ्तार न किए जाने से तंग आ पीड़िता ने बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया, जिसके बाद हरकत में आई महिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में भी पेश कर दिया। हालांकि जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बता दें कि अटेली के एक गांव की महिला ने 24 जुलाई को नारनौल महिला थाने में अपने ही गांव के विनय नामक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन शिकायत के एक माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे तंग आकर महिला ने बुधवार सुबह अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अटेली के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी न होना बताया है। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


दोपहर बाद आरोपी को काबू कर भेजा जेल
महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना की सूचना जैसे महिला पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में भी पेश कर दिया। जिसे पुलिस शिकायत के एक माह बीतने पर भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पुलिस को आरोपी के नारनौल बस स्टैंड के पास होने की सूचना मिली। इस पर महिला थाना प्रबंधक मीनाक्षी व महिला एएसआई सुरेश ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी की पीड़ित महिला के पति से जान पहचान थी, जो अक्सर पीड़िता के पति से मिलने जाता था। दूसरी ओर आरोपी को बुधवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया है। जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी एंबुलेंस चालक ने परिजनों से मांगी निर्धारित से अधिक राशि
सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। परिजनों ने निजी अस्पताल की एंबुलेंस चालक से बात कही। परिजनों से अधिक राशि लेने की बात कही। बाद में मगर एंबुलेंस चालक मौका पाकर गाड़ी सहित फरार हो गया। जिसके बाद परिजन दूसरे एंबुलेंस ने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed