फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मारपीट की घटना ने पकड़ा तूल, दो गुटों में झगड़े में चली गोली

मारपीट की घटना ने पकड़ा तूल, दो गुटों में झगड़े में चली गोली

Sat, 02 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना ने पकड़ा तूल, दो गुटों में झगड़े में चली गोली
दो गुटों के झगड़े में चली गोली, दो युवक घायल
विज्ञापन

मंडी अटेली (ब्यूरो)। क्षेत्र में दो गुटों के बीच दो दिन से चल रहे झगड़े में शनिवार दोपहर बाद गोली चल गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनीना के डीएसपी विनोद कुमार और थाना प्रभारी रामस्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दो दिन पूर्व गांव राता कला निवासी अश्वनी नामक युवक को अज्ञात युवक बेरहमी से पीटकर पुराने बस स्टैंड पर पटक गया था। पुलिस ने घायल युवक को अचेत अवस्था में अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी घटना के बाद से दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। इसको लेकर शनिवार दोपहर बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान बेगपुर निवासी सुनील उर्फ सेठिया, अजय उर्फ सोनू घायल हो गया। दोनों ही युवकों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामस्वरूप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed