फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भिवानी से अहमदाबाद दवाईयों के साथ भेजी जा रही 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

भिवानी से अहमदाबाद दवाईयों के साथ भेजी जा रही 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 17 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी से अहमदाबाद दवाईयों के साथ भेजी जा रही 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए टीम ने भिवानी से दवाईयों को लेकर गुजरात जा रहे एक कैंटर को शुक्रवार की रात पकड़ा। कैंटर में दवाईयों के साथ अंग्रेजी शराब छिपाकर गुजरात के अहमदाबाद में भेजी जा रही थी। कैंटर में 105 पेटी अंग्रेजी शराब व 287 पेटी दवाईयां बरामद हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीआईए महेंद्रगढ़ के प्रभारी हरि प्रकाश ने बताया कि वह टीम के साथ शुक्रवार की रात गश्त पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि कैंटर में दवाईयों के साथ अवैध शराब अहमदाबाद भेजी जा रही है। जिस पर टीम ने फैजाबाद पुलिस चौकी के पास बेरिकेड लगवाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की ओर एक कैंटर आया। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर में 105 पेटी अंग्रेजी शराब (अलग-अलग मार्का) और 287 दवाईयों की पेटियां बरामद हुई है। पूछताछ में कैंटर चालक ने बताया कि शराब दवाईयों के डिब्बों में छिपाकर मुंबई होते हुए अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहा था। चालक ने स्वयं की पहचान देव नगर भिवानी निवासी बलवान के रुप में कराई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी व कैंटर चालक पर धोखाधड़ी, एक्साइज एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के बारे में आरोपी पहली बार अरेस्ट हुआ है। दवा के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी पहले भी चोरी छिपे शराब की तस्करी करता था। शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये है। कैंटर और शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी से शराब के लेकर जाने का लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस आरोपी से मालिक के बारे में भी जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटियों पर लिखे थे शराब के अलग-अलग कोड
दवाईयों की पेटियों पर कोड डाला गया था। पुलिस के अनुसार कोड 001 में 26 पेटी ब्लेंडर प्राइड, इसी प्रकार पी-2 में 10 पेटी रॉयल चैलेंज, रॉयल स्ट्रांग की 20 पेटी, आठ पेटी स्पेशल, सिमरन की छह पेटी, सिग्नेचर की दो पेटी, ब्लैक एंड व्हाइट की चार पेटी, 100 पाईपर की तीन पेटी, ब्लैक डॉग की एक पेटी, अपैसोड की दो पेटी, रैमनव की चार पेटी, बुडवाईजर की 18 पेटी कैन बीयर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed