फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बंदूक के बल पर फाइनेंस कंपनी से 17 लाख लूट ले गए

बंदूक के बल पर फाइनेंस कंपनी से 17 लाख लूट ले गए

Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के बल पर फाइनेंस कंपनी से 17 लाख लूट ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आदर्श कॉलोनी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में अलसुबह चार बजे बाइक पर सवार होकर आए बदमाश पिस्तौल के बल पर 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश मुंह पर मंकी कैप तथा हाथों में दस्ताने पहनकर आए थे। लूट के बाद बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से जींद जिले के गांव बिघाना निवासी संजय ने बताया कि वह भारत फाइनेंस इंकूलजन लिमिटेड में बीसीएम ब्रांच क्रेेडिट के पद पर नियुक्त है। संजय ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे वह, गोपाल कृष्ण सैन और नरेंद्र सिंह कंपनी के अंदर बने कमरे में सो रहे थे। बाकी कर्मचारी अलग-अलग अपने कमरों में सो रहे थे। इस दौरान तीन लड़के कंपनी के अंदर घुस आए। तीनों हाथों में दस्ताने और मुंह पर मंकी कैप पहने हुए थे और चद्दर ओढ़ रखी थी। कमरे के अंदर घुसकर गोपाल कृष्ण सैन यूनिट मैनेजर को लात मारी। इसके बाद आरोपियों ने उसको और मैनेजर गोपाल कृष्ण सैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर तिजोरी की चॉबी मांगी। डर के मारे उनको चॉबी दे दी। उन्होंने तिजोरी में रखे कंपनी के 17 लाख 20 हजार 801 रुपये लूट ले गए। साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने संजय कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
संजय कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना के बाद आसपास के एरिया में वीटी भी कराई गई थी। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृपाल सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्रगढ़।

बाइक से पीछा किया
यूनिट मैनेजर कृष्ण सैन ने बताया कि बुधवार रात तक काम कर रहे थे। रात दो बजे तक काम करने के बाद कंपनी में ही सो गए थे। उन्होंने बताया कि लूट के बाद हमने पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने से पहले बाइक पर कुछ दूरी तक हमलावरों का पीछा भी किया था।


क्या काम करती है कंपनी
मैनेजर कृष्ण सैन ने बताया कि कंपनी महिला ग्रुप को लोन देती है। इसके बाद रोजाना किस्त वसूलती है। पिछले पांच दिन से बैंक बंद होने के कारण पैसा जमा नहीं हो पा रहा था। सोमवार को पैसा जमा कराने गए तो पैसा जमा नहीं किया गया। बुुधवार को फिर से हड़ताल के कारण पैसा हमारे पास ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed