{"_id":"597b8ae24f1c1bf0768b45bf","slug":"161501268706-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के बाद तालाब पर हाथ धोने पहुंचे युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के बाद तालाब पर हाथ धोने पहुंचे युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के बाद तालाब पर हाथ धोने पहुंचे युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव हमीदपुर में शौच के बाद तालाब में हाथ धोने के लिए पहुंचे युवक का पैर फिसल गया। इस दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मृृतक युवक के परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गांव हमीदपुर निवासी 26 वर्षीय विजय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के बाहर एक तालाब के नजदीक शौच के लिए गया था। शौच करने के बाद वह तालाब पर हाथ धोने के लिए पहुंचा तो इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को डूबता देख शोर मचाकर आस-पास के लोगों को एकत्रित किया। इसके बाद लोगों की सहायता से युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस ने मृतक के भाई हंसराज के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक किसी निजी कंपनी में कार्यरत था।