{"_id":"5d0a832b8ebc3e07be2d978d","slug":"156097001261-40-narnol-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली- ताऊ तेरे कुर्ता पै कहीन उल्टी कर दी, किसान साफ करने लगा तो कोई ले उड़ा 1.40 लाख से भरा थैला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला बोली- ताऊ तेरे कुर्ता पै कहीन उल्टी कर दी, किसान साफ करने लगा तो कोई ले उड़ा 1.40 लाख से भरा थैला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। कस्बे में सक्रिय चोरों के गिरोह ने दो दिन में तीन लोगों के दो थैलों से 1.90 लाख की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने किसान के कपड़ों पर बिस्कुट का घोल डालकर उनका ध्यान भटकाया। किसान जब नकदी का थैला रखकर कपड़े साफ करने लगा तो चोर थैला लेकर फरार हो गए।
गांव कुराहवटा निवासी शिवलाल ने बताया कि वह गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। उनके पड़ोस में किसी की शादी थी। पड़ोसी की मदद के लिए उन्होंने 90 हजार रुपये की मदद देनी थी। सोमवार को वह महेंद्रगढ़ के पुलिस थाना के पास स्थित एसबीआई से पैसा निकालने आए। उनके साथ उनके छोटे भाई रोहताश भी थे। शिवलाल ने बताया कि उन्होंने बैंक से 90 हजार रुपये निकलवाए। उनके छोटे भाई रोहताश ने 50 हजार रुपये निकलवाए। दोनों ने पैसे को एक थैले में डाल लिया। इन दोनों ने यह पैसा पड़ोसी को शादी समारोह के लिए उधार देना था। पैसे के थैले को लेकर दोनों ने पूर्व सैनिक कैंटीन के पास स्थित बीज भंडार से बाजरे का बीज खरीदा। शिवलाल ने बताया कि जब वह बीज लेकर यादव धर्मशाला से कुछ आगे पहुंचे तो पीछे से आ रही एक महिला ने कहा कि ताऊ तेरे कुर्ता पर कहीन (किसी ने) उल्टी कर दी है। शिवलाल ने बस अड्डे के पास आकर एक नाई की दुकान पर अपना सामान रख दिया। वह अपने कुर्ते को साफ करने लगा। कुछ सेकेंड बाद जब सामान देखा तो वहां से केवल नकदी वाला थैला गायब था। शिवलाल ने बताया कि फल वाली थैली, बीज सहित अन्य सामान वहीं पर मिल गया। उसने नाई की दुकान पर पूछा तो कोई कुछ नहीं बता सका। शिवलाल ने बताया कि उन्होंने रतन कांप्लेक्स, श्याम कांप्लेक्स में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी लेकिन आरोपी दिखाई नहीं दिए। इसके बाद एक होटल में लगा सीसीटीवी भी चेक कराया। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में नहीं मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनीना के पास फेंक गया कार्ड
शिवलाल के पैसे वाले थैले में सीनियर सिटीजन कार्ड भी था। मंगलवार को किसी ने फोन बताया कि आपका कार्ड कनीना बस अड्डे के पास गिरा हुआ है। फोन करने वाले युवक ने कार्ड को बस अड्डे के पास जमा करा दिया।
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार के 50 हजार चोरी किए
गांव मालड़ा सराय निवासी 85 वर्षीय हरफूल सेना में सूबेदार पद से रिटायर हैं। मंगलवार को एसबीआई महेंद्रगढ़ में आकर अपनी पेंशन के 50 हजार रुपये निकाले थे। जब वह पूर्व सैनिक कैंटीन के पास एक दुकान से घर का सामान खरीद रहे थे तो उन्होंने पैसे वाला थैला वहीं रख दिया। कुछ देर बाद ही जब थैला संभाला तो वह गायब मिला। हरफूल ने बताया कि थैले में बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, घर की अलमारी की चाबी सहित अन्य कागज थे। हरफूल ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच कराई तो एक संदिग्ध की तस्वीर मिली है। हरफूल ने बताया कि 16-17 वर्षीय युवक बैंक से ही उनका पीछा कर रहा था। जिसे उन्होंने नजर अंदाज कर दिया था। हरफूल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।