{"_id":"5d092fcb8ebc3e0594555d33","slug":"15608831338-narnol-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा के ग्रामीणों ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला, जिला उपायुक्त के पास लगाई ठेका बंद करने की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीलवाड़ा के ग्रामीणों ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला, जिला उपायुक्त के पास लगाई ठेका बंद करने की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। गांव भीलवाड़ा की सीमा में खोले शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने मंगलवार को ताला जड़ दिया और जिला उपायुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि डीसी गांव में शराब का ठेका नहीं खोलने के लिए 15 दिन में समाधान करने का आश्वास दिया था। इससे पहले ग्रामीण पांच जून को शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया था।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत भीलवाड़ा ने 2011 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था कि गांव में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। जब से आज तक गांव में ठेका नहीं खोला गया था, जिसके कारण गांव में अमन शांति थी। परंतु पंचायत व ग्राम वासियों की सहमति के बिना गांव के मैन रोड पर एक ठेकेदार ने ठेका खोल दिया। मंगलवार को जैसे ही ठेके में शराब रखी, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच ठेके पर ताला जड़ दिया और जिला उपायुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि जिस जगह शराब का ठेका खोला गया है, वह गांव का मुख्य रास्ता है। उक्त रास्ते पर दिनभर बाजार में खरीददारी करने वाली गांव की महिलाओं व स्कूल में आने जाने वाले विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। जिस जमीन पर ठेकेदार शराब का ठेका खोलना चाहता है उस जमीन का मालिक भी ठेका खोलने के पक्ष में नहीं है। सरपंच शशी के पति अजीत सिंह ने बताया कि ठेके पर ताला लगाया गया है। थाना प्रभारी को जिला उपायुक्त के आदेश से अवगत करवा दिया है।