फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुत्रवधू पर केस दर्ज

वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुत्रवधू पर केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुत्रवधू पर केस दर्ज

विज्ञापन
नारनौल। गांव निवाजनगर में एक वृद्ध महिला को उसकी पुत्र वधू द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला छाया हुआ है। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर महिला थाना पुलिस ने पुत्र वधू पर केस दर्ज कर लिया हैं। लेकिन, अभी तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पुलिस से मिली जानकारी के चार जून को गांव निवाजनगर में भूतपूर्व सैनिक जगदीप की पत्नी चांदबाई (80) को उसकी पुत्रवधू कांता देवी बेरहमी से पीट रही थी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला को बिस्तर पर शौच आ गया था, जो पुत्रवधू को नागवारा गुजरा। आंगन में पुत्रवधू सास को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पड़ोसी की छत पर नाना के घर आई एक युवती ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी चांदबाई की पुत्रवधू को नहीं थी। वीडियो वायरल करने के साथ ही उक्त युवती ने इसकी जानकारी मामा-मामी को दी। वीरवार को इस वीडियो की जानकारी गांव निवाजनगर के लोगों की लगी तो गांव के कुछ लोग उक्त परिवार से मिले व आरोपी महिला को खरी-खोटी सुनाई। इस घटना के ज्यादा फैलने से घबराई कांता देवी मायके दिल्ली चली गई। शुक्रवार को इसकी जानकारी एसपी चंद्रमोहन को मिली तो उन्होंने तुरंत महिला थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिया। महिला थाना प्रभारी कमला देवी पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव निवाजनगर पहुंची व बुजुर्ग महिला चांदबाई से मिलकर बयान लिया। पुलिस ने चांदबाई के बयान पर धनश्याम की पत्नी कांता देवी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए बनाया वीडियो
दिल्ली निवासी दीपिका मामा के यहां गर्मी की छुट्टी में आई हुुई है। दीपिका ने बताया मारपीट की वारदात से विचलित हो गई। उसने पहले मारपीट का वीडियो बनाया। मामा को वीडियो दिखाने के बाद बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया। दीपिका ने बताया कि बुजुर्ग महिला न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

महिला के तीन बेटे हैं
बुजुर्ग महिला ने बताया कि चार बच्चे हैं। इनमें एक पुत्री व तीन पुत्र हैं और सभी शादीशुदा हैं। साल 2002 में पति जगदीप की मौत हो गई थी। पति बीएसएफ में एसआई थे। महिला अपने मंझले बेटे धनश्याम के साथ गांव में ही रहती है। महिला का एक बेटा नरोत्तम पशु अस्पताल कार्यरत है। धनश्याम और मनोज भी प्राइवेट काम करते हैं। गांव के लोगों के अनुसार महिला को करीब 12 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed