{"_id":"5cf56961bdec2207186a6fb4","slug":"15595871664-narnol-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू की हत्या के आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनू की हत्या के आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
सतनाली मंडी। डालनवास में गोली मारकर सोनू की हत्या मामले के दोनों आरोपियों को सोमवार को कनीना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सतनाली थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राकेश व कपिल से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह कुबूल कर लिया।
सीआईए महेंद्रगढ़ के सब इंस्पेक्टर अनिल कमांडो के सहयोग से सतनाली थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल और पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया।
बता दें कि शनिवार शाम डालनवास में व्यायाम करने गए सोनू को गोली मार दी थी। घायल को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया और परिजनों द्वारा रेवाड़ी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।