फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नाबालिग को देवर के साथ भगाने में सहयोग करने वाली महिला को भेजा जेल

नाबालिग को देवर के साथ भगाने में सहयोग करने वाली महिला को भेजा जेल

Thu, 23 May 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को देवर के साथ भगाने में सहयोग करने वाली महिला को भेजा जेल
मंडी अटेली। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार खोरी भांडोर निवासी एक महिला ने क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को अपने देवर के साथ भगा दिया। कुछ दिन नाबालिग लड़की महिला के सुसराल में रही। बाद में महिला का देवर सुमित व नाबालिग गुरुग्राम में रहने लग गए। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की लोकेशन हासिल की तो पता चला कि वह गुरुग्राम में है। पुलिस उसकी तलाश में गुरुग्राम पहुंची तो महिला का देवर व नाबालिग हवाई जहाज से मुंबई भाग गए। पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed