फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
नारनौल। महिला थाना क्षेत्र में एक विधवा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जेठ पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में 34 वर्षीय विधवा ने बताया कि छह मई को जेठ उसके मकान पर आया और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने कहा कि वह उससे प्यार करता है। इतनी देर में जेठानी का फोन आ गया और जेठ अपने घर चला गया। आरोपी 10-15 मिनट बाद फिर आ गया। उस दौरान वह घर में अकेली थी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि एक सप्ताह से जेठ उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने सोमवार की शाम पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed