{"_id":"5a19a2bc4f1c1bc9678bdfe0","slug":"151511629500-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहाली गोलीकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहाली गोलीकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिहाली गोलीकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव बिहाली गोलीकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया गया। पुलिस इस घटना से जुडे़ अन्य आरोपियों की तलाश करने में गहनता से जुुटी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष सात अगस्त की मध्य रात को आरोपियों ने गांव बिहाली के किसान परिवार पर हथियार के बल पर ताबड़तोड़ हमला किया था। इस हमले में सुरेश उसकी पत्नी, मनोज और उसकी माता सविता देवी घायल हो गए थे। हमलावरों ने मनोज व उसकी माता सविता देवी को गोली मारी थी वहीं सुरेश व उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ लाठी डंडों से हमला किया था। इसके बाद हमलावर पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में छोड़कर आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उस समय अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी।
घटना दर्दनाक होने के कारण मौके पर तत्कालीन रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक, सीआई स्टाफ, सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट टीम व पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा था। हमलावरों की गोली का शिकार युवक मनोज आज भी उपचाराधीन है उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी धरमू उर्फ धीरेन्द्र उर्फ हेंमत, मुन्ना उर्फ लखी उर्फ यान तथा लंबू उर्फ पल्लवी उर्फ तुल्ली गांव कबलपुर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। बताया जाता है कि हमलावरों ने किसी की मुखबिरी मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया था। उसने उनको सूचना दी थी कि किसान सुरेश के पास लाखों रुपये की नकदी घर में रखी है। इसी के चलते उन्होंने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर गोलीकांड को अंजाम दिया था।