{"_id":"5bc0f581bdec2269c2364b3f","slug":"141539372417-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने आढ़तियों के धर्म कांटे किए चेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोडल अधिकारी ने आढ़तियों के धर्म कांटे किए चेक
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नोडल अधिकारी एचसीएस बीरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नांगल चौधरी अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान अधिकारी ने आढ़तियों के धर्म कांटे चेक किए। उन्होंने आढ़तियों को तोल में गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज करवाने और लाइसेंस रद्द की चेतावनी दी।
गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार एक अक्तूबर से मंडियों में बाजरे की खरीद हो रही है। बाजार में बाजरा सस्ता होने के कारण मंडी में बंपर आवक हो रही है। इसके चलते आढ़तियों ने किसानों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। तोल व टोकन काटने की प्रक्रिया में धांधली की शिकायत मिलने पर वीरवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने 7-8 फर्मों पर भरे हुए बैगों का दोबारा वजन कराया। इसमें 3-4 फर्मों पर तोल में घपला उजागर हुआ था। जिसमें आढ़तियों द्वारा एक क्विंटल पर 700-800 ग्राम अधिक भराई की गई थी।
चेयरमैन ने स्थिति से सचिव को अवगत कराया। जिसके आधार पर आढ़तियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को मंडी के नोडल अधिकारी बीरेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने धर्मकांटों को चेक किया। किसानों की समस्या सुनने के बाद तत्परता पूर्वक समाधान कराया। वहीं, आढ़तियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ छल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा
मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि किसानों की सुविधाओं को लेकर सरकार गंभीर है। उन्हें मंडी में मूलभूत सुविधाएं निशुल्क मिल रही है। तोल और टोकन में गड़बड़ी बिलकुल सहन नहीं की जाएगी। घपला मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।