फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की

दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की
नारनौल। जांगिड़ समाज की एक बैठक शनिवार को पुल बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जिला प्रधान पंचम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें महेंद्रगढ़ की विष्णु कॉलोनी निवासी जयभगवान को उन्हीं के पड़ोसियों द्वारा अचानक हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया। जिला सचिव महावीर प्रसाद व समाज के अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द दोषियों के खिलाफ नहीं करता है तो समाज के लोग महेंद्रगढ़ में धरना प्रदर्शन करेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि अगर पुलिस दोषियों को अगले 48 में गिरफ्तार नहीं करती है तो समाज के लोग महेंद्रगढ़ के विश्वकर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद के उप प्रधान मनोज जांगड़ा, शिवचंद्र उपप्रधान, नेतराम, रोहताश नंबरदार, राजेंद्र, नत्थूराम, लक्ष्मीनारायण, पूर्व डीएसपी कूल्ड़ाराम, रामसिंह, रामबिलास, तेजप्रकाश, मनीराम, मुरारीलाल व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed