फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

Tue, 03 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

-जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को भी लगी गोली
फोटो नंबर 18 व 19
अमर उजाला ब्यूरो
गोद बलाहा (नारनौल)। गांव गोद में बदमाशों की तलाश में गई सीआई पुलिस और बदमाशों के बीच शाम को छह बजे मुठभेड़ हो गई। इसमें सीआई पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गोली लग गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भी घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी और बदमाश को यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत में स्थिर बनी हुई है। इनमें से एक इनामी बदमाश बताया जा रहा है। घटना के बाद डीएसपी संजीव बल्हारा ने अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कांस्टेबल का हालचाल जाना।
पुलिस के अनुसार, गांव गोद बलाहा के पास कृष्ण नगर में कुछ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर को गांव हमीदपुर के साहिल (19) नामक एक युवक को गोली मार दी थी। गोली का छर्रा युवक के पैर में लग गया। इसके बाद मामले की जानकारी युवक व उसके परिजनों ने पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। शाम को करीब छह बजे पुलिस को बदमाश गोद गांव के अंबेडकर चौक के पास एक बाइक पर मिले। जब पुलिस गाड़ी से बदमाशों को पकड़ने के लिए उतरी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली हेड कांस्टेबल कुलदीप के हाथ के पास से निकली गई, जबकि एक गोली कुलदीप की गर्दन को चीरकर निकल गई। इस पर पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गांव बलाहा खुर्द निवासी बदमाश सतीश कुमार उर्फ छत्तीस को गोली लगी। वहीं दो अन्य बदमाश नरेंद्र व मनोज उर्फ गज्जू मौके से गांव में होते हुए भाग गए।
विज्ञापन


रोहतक सीआई स्टाफ टू लगा था पीछे
बदमाशों के पीछे रोहतक का सीआईए स्टाफ टू भी पीछे लगा हुआ था। रोहतक सीआईए स्टाफ को जब गोली चलने की घटना का पता चला तो उन्होंने बदमाशों की तलाश तेज कर दी। वहीं सदर पुलिस भी रोहतक सीआईए को मिली तो दोनों ने बदमाशों की तलाश टीमें बनाकर गांवों आदि में तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन पूछने पर बदमाशों को लगा पुलिस है
पुलिस के अनुसार बदमाश की तलाश में एक टीम सादी वर्दी में गांवों में घूम रही थी। जब सदर थाना की टीम गोद गांव पहुंची तो उसमें से एक ने फोन पर अन्य पुलिस कर्मी से लोकेशन जाननी चाही। यह बात बदमाशों ने सुन ली। इसके अनुसार ही बदमाशों ने अनुमान लगाया कि यह पुलिस टीम है। इस पर उन्होंने पुलिस पर पहले फायरिंग की।


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक के गोली लगी है। इसके बाद युवक का नागरिक अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। शाम को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। वहीं एक बदमाश भी घायल है। उनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-गोविंद सिंह, प्रभारी गहली चौक पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed