{"_id":"5a09c2834f1c1b79548bce54","slug":"131510589059-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक बच्चों के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक बच्चों के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक बच्चों के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
-वाटर टैंक में मिले दो स्कूली बच्चों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव कुतबापुर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंक में रविवार को मिले दो स्कूली बच्चों के शव मामले में मृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृतक के परिजनों ने अज्ञात युवकों पर हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि बच्चों के शरीर पर चोट के निशान देख गए है, वहीं उनके पेट में भी पानी नहीं मिला।
मृतक युवक श्याम के पिता वीरेंद्र के अनुसार शनिवार को दो युवकों ने श्याम व नरबीर को स्कूल में ही कमरे में बंद कर उनके साथ मारपिटाई की। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने मारपिटाई करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्होंने श्याम व नरबीर की टीसी काटकर उन्हें स्कूल से निकाल दिया। इसके पश्चात श्याम के पास एक युवक का फोन आया था कि उसे कुछ युवक मारने पीटने आ रहे हैं। इसकी सूचना उसने अपने परिजनों को भी दी थी। इसके बाद से दोनों बच्चे अपने घर से लापता थे। रविवार दोपहर को परिजनों को एक बच्चे की गांव में स्थित वाटर टैंक में चप्पल तैरती दिखाई दी। वहीं दूसरे बच्चे की चप्पल टैंक के किनारे थी। परिजनों ने यह जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बच्चे वाटर टैंक में होने की शंका हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी तथा गोताखोरों की मदद से रविवार देर सायं करीब सात बजे दोनों शवों को बाहर निकालकर स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक श्याम के पिता वीरेंद्र सिंह के अनुसार दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान है। इसके अलावा बच्चों के पेट में पानी नहीं मिला। इससे उसने हत्या की आशंका जताई है।