फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गर्ल स्कूल व कालेज के पास युवकों ने मचाया उत्पात

गर्ल स्कूल व कालेज के पास युवकों ने मचाया उत्पात

Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गर्ल स्कूल व कालेज के पास युवकों ने मचाया उत्पात
गर्ल्स स्कूल और कॉलेज के पास युवकों का उत्पात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गर्ल्स स्कूल और कॉलेज के पास स्थित अशोक प्लाजा के सामने मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे विभिन्न गांवाें और शहर के युवाआें में झगड़ा हो गया। इसके बाद वहां जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, युवा भाग चुके थे। दो युवाआें ने कुछ युवकाें के उनकी बाइक को तोड़ने की शिकायत पुलिस को की।

दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कुछ युवक अशोक प्लाजा के पास जमा हो गए। बताया जा रहा है कि ये युवक लाठी, डंडे, राड आदि लेकर आए थे। युवक दो समूह में थे। एक समूह दूसरे समूह पर हावी हो गया। यहां पटीकरा, मांदी औश्र कोजिंदा के युवाआें ने शहर के विभिन्न मोहल्लाें के युवाआें के साथ मिलकर दो-तीन बाइकों को तोड़ दिया। लोगाें ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस पहुंचने पर युवा भाग निकले। इस बारे में चुडे़ली और शहर के दो युवाआें ने उनकी बाइक तोड़ने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस के आईओ महेश कुमार का कहना है कि युवकों की शिकायत पर अज्ञात युवाआें के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed