{"_id":"5caf7e22bdec22145054695b","slug":"121555004962-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सतनाली के श्मशान घाट के पास पिकअप और बाइक की भिड़ंत में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम (15), पवन (27) निवासी डिगरोता सुबह सतनाली खरीदारी करने के लिए गए थे। वापिस आते समय सतनाली से थोड़ी ही दूरी पर श्मशान घाट के पास सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया और पवन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के दादा रतनलाल के बयान पर पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर पिकअप चालक के विरुद्ध जांच आरंभ की दी है। घायल पवन खेती बाड़ी का कार्य करता है।