{"_id":"5c686026bdec222c57233d44","slug":"121550344230-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की लाइन दबाने को लेकर पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग में खींची, पुलिस में पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी की लाइन दबाने को लेकर पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग में खींची, पुलिस में पहुंचा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की लाइन बिछाने को लेकर पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग में टकराव, पुलिस में पहुंचा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सड़क के साथ पानी की लाइन बिछाने को लेकर पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग में टकराव इस कदर बढ़ गया कि मामला पुलिस में जा पहुंचा। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लाइन सड़क के बिल्कुल साथ दबाने का पीडब्लूडी के अधिकारियों ने मना कर दिया। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने सड़क के साथ पानी की लाइन बिछाने का काम जारी रखा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शिकायत पुलिस में दी है।
शिकायत में बताया कि नगरपालिका अटेली में पानी की लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पानी की लाइन सड़क के बिल्कुल साथ दबाने को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने विरोध किया। लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बात को अनसुना कर जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने पानी की लाइन को सड़क के साथ दबा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ गजेंद्र ने बताया कि सड़क के साथ लाइन दबाने से सड़क किनारे से टूटने का खतरा बढ़ जाता है। लाइन लीक होने पर दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। हमने सड़क से दस फीट दूरी से पाइप लाइन बिछाने की बात जनस्वास्थ्य विभाग को कही है। लेकिन उनकी बात को अनसुना कर ठेकेदार लाइन को सड़क के साथ दबा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।