फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किक बॉक्सिंग के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट के पिता का गला काटकर मर्डर

किक बॉक्सिंग के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट के पिता का गला काटकर मर्डर

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट के पिता का गला काटकर मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पाथेड़ा गांव में किक बॉक्सिंग के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कपिल के पिता की सोते हुए पड़ोसी पिता-पुत्र ने तेजधारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हमला बीती रात करीब दस बजे किया गया। पुुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जबकि पिता की तलाश जारी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के छोटे भाई हरि सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई बहादुर सिंह मजदूरी करता था। उसका इकलौता बेटा 18 वर्षीय कपिल मामा के घर रेवाड़ी जिले के गांव खोरी भांडोर में रहता है। वीरवार की रात करीब दस बजे उन्हें बहादुर सिंह के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर की ओर दौड़ा तो तो वहां से संदीप और उसके पिता गोविंद को निकलते देखा। अंदर जाकर देखा तो बहादुर सिंह चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर और गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था। गर्दन से काफी खून बह चुका था। घायल अवस्था में बहादुर सिंह को लेकर उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-----------------------------------
आठ गोल्ड मेडल जीत चुका है कपिल
मृतक बहादुर सिंह का बेटा कपिल किक बॉक्सिंग का नेशनल खिलाड़ी है। वह तीन बार नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। पांच बार स्टेट लेवल पर स्वर्ण पदक जीत चुका है। हाल ही में दिसंबर-2018 में भी कपिल ने किक बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी गोविंद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। आरोपी पिता-पुत्र हैं। बहादुर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी , महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed