{"_id":"5b71de6c42c7924ef6079df1","slug":"11534189164-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए नारनौल ने पकड़ी 26 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए नारनौल ने पकड़ी 26 पेटी अवैध शराब
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल ने सोमवार को शहर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी में रवींद्र उर्फ मार्शल के मकान पर छापामारी कर 26 पेटी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं, आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पिछले सप्ताह मीटिंग के दौरान सभी एसएचओ को अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर पूर्णतया शिकंजा कसने के सख्त आदेश दिए थे। एसपी के आदेश के बाद जिला पुलिस ने भी आईजी टीम की तरह अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए एक सप्ताह के दौरान तीसरी बार अवैध शराब पकड़ी है। इसी कड़ी में सोमवार को सीआईए पुलिस नारनौल के इंचार्ज शिव कुमार व उनकी टीम ने मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी में अवैध शराब बेचने वाले रवींद्र उर्फ मार्शल के मकान पर छापामार 26 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दूसरों की शिकायत करने वालों के घर पर मिली अवैध शराब
आरोपी मार्शल के खिलाफ शहर थाना नारनौल पहले 12 से अधिक अवैध शराब रखने व बेचने के केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही आरोपी के परिवार की औरतों ने पुलिस का ध्यान बांटने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर अवैध शराब रखने और बेचने का आरोप लगाया था। वहीं, सोमवार को सीआईए को सूचना मिली की उक्त परिवार स्वयं भी अपने घर में शराब बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापामारी की। जहां से पुलिस ने 26 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की बरामद की।