{"_id":"5b5e0fa74f1c1b4d748b7a7a","slug":"11532891047-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने टंकी की क्षमता से अधिक डाला तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने टंकी की क्षमता से अधिक डाला तेल
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। एक गाड़ी चालक ने कुंड क्षेत्र के पेट्रोल पंप के कारिंदे पर गाड़ी की टंकी में क्षमता से अधिक तेल डालने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह साढे़ 11 बजे देखने को मिला। कनीना मंडी वासी कैलाश मित्तल अपनी गाड़ी से कुंड होते हुए रेवाड़ी जा रहा था। उन्होंने कुंड के एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाना चाहा। मशीन ऑपरेटर से तेल टंकी को फुल करने को कहा तो उन्होंने टंकी फुल कर दी। जब बिल की पर्ची ली तो उसमें डीजल की दर 68.37 रुपये और टंकी में 49 लीटर तेल डाला हुआ दिखाया गया। इस बारे में जब गाड़ी संचालक देवेंद्र और कैलाश ने मशीन ऑपरेटर से कहा कि गाड़ी की टंकी की क्षमता 45 लीटर की है और इसमें 49 लीटर तेल डाल दिया। यह कैसे संभव है। जबकि गाड़ी में पहले से करीब 10 लीटर तेल डला हुआ था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। पंप के कर्मचारी कर्मपाल ने बताया कि इस बारे में गाड़ी वहीं पर खड़ी हुई है पंप के डीलर को बुलाया गया है। उनके आने के बाद डाले गए तेल की पैमाइश की जाएगी।