फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रैली स्थल का मुआयना कर रहे बाल बाल बचे पटवारी धर्मवीर सिंह कक

रैली स्थल का मुआयना कर रहे बाल बाल बचे पटवारी धर्मवीर सिंह कक

Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रैली स्थल का मुआयना कर रहे बाल बाल बचे पटवारी धर्मवीर सिंह कक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी रैली स्थल का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने नायब तहसीलदार के साथ खड़े पटवारी धर्मवीर सिंह को पीछे से आए लावारिस सांड ने अपने सींग में लेकर उछाल दिया। गनीमत रही कि पटवारी धर्मवीर वहां पर खड़ी गुप्तचर विभाग की जिप्सी के बोनट पर गिरे और उन्हें मामूली चोटें आई। उसे समय नगरपालिका सचिव राजाराम भी वहीं खड़े हुए थे। मौके पर खड़े लोगों ने उन्हें तुरंत संभाला और नायब तहसीलदार की गाड़ी से चिकित्सक के पास अस्पताल में भेजा। चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
10 माह पूर्व किया था शहर लावारिस पशु मुक्त
आपको बता दें कि नगरपालिका महेंद्रगढ़ ने प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शहर को सितंबर 2017 में लावारिस पशु मुक्त कर दिया था। इसके लिए पालिका ने 430 रुपये प्रति पशु के हिसाब से लावारिस पशु पकड़वाए थे। पालिका ने सितंबर में 335 लावारिस पशुओं को पकड़वा कर नजदीकी गोशालाओं में भिजवा दिए थे। साथ ही टैग भी लगाए गए थे। लेकिन वर्तमान में शहर के हर बाजार और गली मोहल्लों में लावारिस पशु खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में घूमते हैं 50 लावारिस पशुु
महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में हमेशा लगभग 50 लावारिस पशु घूमते रहते हैं। रैली होने के लिए चलते बहुत से लावारिस पशुओं को बाहर कर दिया था। अभी भी एक या दो लावारिस पशु अंदर घूम रहे थे। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि वे लावारिस पशुओं से परेशान हैं। मुंह फेरते ही लावारिस पशु सब्जी खा ले जाते हैं। कई बार लड़ते-लड़ते रेहड़ियां पलटा देते हैं। इसके अलावा आदमियों को भी पीछे से मार देेते हैं। आज जो घटना हुई है इस प्रकार की दो तीन दिन में एक हो जाती है। इसलिए नगरपालिका प्रशासन को लावारिस पशुओं को गोशाला में भिजवा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगरपालिका प्रशासन को लावारिस पशु को मंडी से हटवाने के लिए कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। लावारिस पशु के कारण मंडी सब्जी विक्रेेता तथा आमजन को परेशानी होती है। रैली के बाद एक बार फिर वो उन्हें इस बारे में अवगत करवाएंगे।
- अशोक यादव, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed