फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जली हालत में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, छह के खिलाफ हत्या का केस

जली हालत में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, छह के खिलाफ हत्या का केस

Sun, 24 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जली हालत में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, छह के खिलाफ हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
गांव खातोदड़ा की बणी में सड़क किनारे शनिवार अलसुबह गांव के ही वीरेंद्र का जली हालत में शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई महेंद्र के बयान पर गांव निवासी छह युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वह और विजय पाल सुबह करीब पांच बजे गांव के बाबा नारायणदास मंदिर में आरती सुनने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बणी में सड़क किनारे एक आदमी पड़ा दिखाई दिया। जब वे उसके पास गए तो देखा कि उक्त व्यक्ति उसका भाई वीरेंद्र (53) मृत पड़ा हुआ है और वीरेंद्र का चेहरा, पीठ और हाथ-पैर जले हुए हैं। शव के पास एक बाइक भी खड़ी मिली। जिस पर खून के निशान थे।
विज्ञापन

महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या सरपंच के चुनाव की रंजिश के चलते की गई है। हत्या करने वाले युवक गांव के ही हैं। महेंद्र ने बताया कि 22 जून को उसका भाई वीरेंद्र, गांव निवासी प्रवीण फौजी, संजय, प्रवीण, सोमदत्त, अजय और संदीप सभी रामचंद्र के ट्यूबवेल के पास शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद सभी ने योजना के तहत वीरेंद्र की हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने करने की नियत से जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से जुटाए सबूत
पुलिस को मौके से पुलिस को एक बाइक एवं माचिस मिली है। फोरेंसिक टीम से साइंटिफिक इंजीनियर डॉ. आनंद नारनौल से मौके पर पहुंचे और वहां से खून, मिट्टी, जली हुई खाल, सिर के बाल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। उक्त साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
पोस्टमार्टम के लिए हुई चिकित्सक से बहस
मृतक के परिजनों की उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सक से पोस्टमार्टम को लेकर बहस हो गई। परिजन पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ करवाना चाहते थे। किंतु बॉडी जली हुई होने के कारण चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। चिकित्सक ने कहा कि उक्त बॉडी का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में होगा। इसके बाद परिजन शव को रोहतक लेकर आए।
नौ वर्ष पहले हुई थी पुत्र की मौत
वीरेंद्र खेतीबाड़ी का कार्य करता था। उसके तीन बेटियां और एक बेटा था। 9 वर्ष पहले सड़क हादसे में उसके विवाहित बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद उसने अपने भाई एक लड़के को गोद लिया था। उसकी तीनों बेटियां विवाहित हैं।

वर्जन
पुलिस को सुबह गांव खातोदड़ा में मर्डर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया था और मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही छह युवकों पर हत्या, शव खुर्द-बुर्द करने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी (कार्यवाहक) महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed