फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अटेली में दिन दहाड़े चोरी करने वाला चोर रेवाड़ी से काबू

अटेली में दिन दहाड़े चोरी करने वाला चोर रेवाड़ी से काबू

Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अटेली में दिन दहाड़े चोरी करने वाला चोर रेवाड़ी से काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली।
गत 26 फरवरी को यहां दिनदहाड़े हुई चोरी की गुत्थी को सीआईए नारनौल टीम ने सुलझा लिया। टीम ने इस चोरी को अंजाम देने वाले गैंग के एक सदस्य को रेवाड़ी धारूहेड़ा चुंगी से काबू किया है। पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सीआईए नारनौल के इंचार्ज धर्मसिंह के अनुसार गत दिनों मंडी अटेली में सिनेमा गली में मनोज पुत्र बाबूलाल घर पर चोरी हुई थी। सीआईए को पता चला कि उस चोरी करने वाली गैंग का सदस्य रेवाड़ी जिला के गांव धवाना निवासी जगत उर्फ जगता पुत्र जयपाल है। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। टीम को सूचना मिली की आरोपी रेवाड़ी में धरूहेड़ा चुंगी पर देखा गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज ने टीम का गठन किया जिसमें एएसआई हरिप्रकाश, योगेश कुमार, ऋषि, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुंदरलाल व सिपाही नफे सिंह को शामिल किया गया। टीम आरोपी को पकड़ने के लिए धारूहेड़ा चुंगी पहुंची जहां पर आरोपी सूचना के अनुसार खड़ा हुआ था। आरोपी कुछ समझ पाता इससे पहले टीम के सदस्यों ने आरोपी को काबू कर लिया व सीआईए ले आई। टीम ने आरोपी से पूछताछ की उसने बताया कि उसने मंडी अटेली में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed