{"_id":"595e90954f1c1b66388b4571","slug":"101499369621-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से लोगों ने पकड़ा बुजुर्ग जेबकतरे को, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से लोगों ने पकड़ा बुजुर्ग जेबकतरे को, किया पुलिस के हवाले
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में दबोचा बुजुर्ग जेबकतरा, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नागरिक अस्पताल नारनौल में सुबह करीब सवा दस बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कराने आए गांव बुचोली की जेब काट ली। बुजुुर्ग को जेब काटते समय अन्य लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। पीड़ित ने जब अपनी जेब देखी तो पर्स गायब मिला। इसके बाद लोगों ने जेब काटने वाले बुजुर्ग को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने से मना कर दिया। पुलिस बुजुर्ग से पूछताछ कर रही है।
गांव बुचोली निवासी राजेंद्र सिंह वीरवार को अपनी पत्नी कैलाश को नागरिक अस्पताल में दिखाने लाया था। वह छह नंबर रूम के बाहर लाइन में लगा था। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उसकी जेब पर हाथ मारा। उसे लगा कि कोई उसकी जेब काट रहा है, लेकिन उसने पीछे बुजुर्ग व्यक्ति को देखा तो सोचा कि उनका वैसे ही हाथ लग गया होगा। थोड़ी देर बाद ही अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। उसने अपनी जेब देखी तो पर्स गायब था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में ले जाकर तलाशी ली तो उसके पास से राजेंद्र सिंह का पर्स मिल गया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग से पूछताछ शुरू की तो वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा।
बुजुर्ग ने चौकी में किया हंगामा, जिप्सी बुलाई
आरोपी बुजुर्ग ने चौकी में हंगामा कर दिया। बुजुर्ग वहां पर पागलों जैसी हरकतें करने लगा। उस समय चौकी में केवल दो ही पुलिस कर्मी थे। बुजुर्ग की हरकतों से परेशान होकर पुलिस कर्मियों ने शहर थाना फोन कर दिया। वहां से एक जिप्सी में पांच-छह पुलिस कर्मी आए और बुजुर्ग को ले गए।
विज्ञापन
लोगों ने एक बुजुर्ग जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने इसकी कोई शिकायत नहीं की है।
गोविंद कुमार, चौकी प्रभारी अस्पताल चौकी, नारनौल।