फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,rape,fir,snatching,video

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crime,rape,fir,snatching,video
जिले के एक गांव की महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने वीरवार को आरोपी पर दुष्कर्म, अगवा करने, गर्भपात व स्नैचिंग आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता (22) की शादी साल 2018 में रेवाड़ी में हुई थी। शादी के बाद भी पीड़िता ससुराल (रेवाड़ी) से महेंद्रगढ़ में कोचिंग लेने आती थी। शिकायत में पीड़िता बताया कि 16 अप्रैल 2018 को दूर का रिश्तेदार महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर कार में मिला। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद उसे चक्कर आने लगा। आरोपी पीड़िता को कोचिंग सेंटर ले जाने के बजाय नारनौल में एक होटल में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील वीडियो बनाने की बात कही। आरोपी अश्लील वीडियो के नाम पर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान कई सोने-चांदी के गहने भी छीन लिए। इसमें दो सोने की रिंग पति की भी थी।
विज्ञापन

आरोपी ने इस मार्च 2019 में कनीना में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसकी जानकारी मई में परिजनों को हो गई। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान होकर मायके आ गई। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की हरकत इसके बाद भी नहीं थमी। अगस्त में पीड़िता का मंगलसूत्र ले लिया और रेवाड़ी में एक दुकानदार को 52 हजार बेच दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी ने कमला देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर वीरवार को आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल के बाद शुक्रवार को 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया गया है। आरोपी पीड़िता के दूर की रिश्तेदार है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed