फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,fraud,fir,aayurvedic oil

आयुर्वेदिक तेल भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे

Wed, 17 Jul 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crime,fraud,fir,aayurvedic oil
कोर्ट के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोपी महिला की कंपनी को करीब पांच लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल का आर्डर दिया था। आरोपी ने पैसे लेने के बाद भी सामान नहीं भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आजाद चौक पर अश्वनी का मेडिकल स्टोर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 21 दिसंबर 2018 को एक कंपनी की प्रतिनिधि बबीता शर्मा से आयुर्वेदिक तेल को लेकर बातचीत हुई थी। उसे बताया गया था कि बाजार में तेल की काफी डिमांड है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने माल देेने से पहले एडवांस मांगा। जिस पर अश्वनी ने 5,24,360 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी माल नहीं मिला तो आरोपी से संपर्क किया। बाद में आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करने को कहा है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed