फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,fireing,High alart,CCTV

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 07 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crime,fireing,High alart,CCTV
हाई अलर्ट के बीच दो वाहनों से करीब दो दर्जन युवक लाठी डंडे लेकर आए और बस अड्डे के निकट फायरिंग कर फरार हो गए। यादव धर्मशाला के सामने घटित हुई वारदात में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने स्वत: मामले को संज्ञान में लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पीछे यादव धर्मशाला के सामने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो दर्जन युवक कैंपर गाड़ी व बाइक पर सवार होकर आए। इन लड़कों के हाथों में लाठी-डंडों व हथियार थे। युवक डंडे लेकर दहशत पैदा करने की कोशिश की व लोगों को भी डराने का काम किया। इसी दौरान गली में एक हवाई फायर भी किया। इसके बाद कुछ ही देर बाद सभी युवक फरार हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि एक युवक ने सामने सत्य प्लाजा की छत पर चढ़कर हवाई फायर की थी। वारदात में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वारदात स्थल से एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। फुुटेज के आधार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed