{"_id":"6990bbe1bd706562d603e970","slug":"cricket-kits-given-to-the-players-of-village-mohalda-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136101-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव मोहलड़ा के खिलाड़ियों को दी क्रिकेट किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव मोहलड़ा के खिलाड़ियों को दी क्रिकेट किट
विज्ञापन
फोटो 02खिलाड़ियों का सम्मान करते सरपंच व अन्य। संवाद
मंडी अटेली। गांव मोहलड़ा के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरपंच की ओर से क्रिकेट किट वितरित की गई। यह किट खिलाड़ियों को हाल ही में मोहनपुर में आयोजित क्रिकेट ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि पर इनाम स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा दिया।
गौरतलब है कि मोहनपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मोहलड़ा (मोहनपुर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने कप्तान सचिन की अगुवाई में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंदी टीम को हराकर खिताब जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
क्रिकेट किट वितरण समारोह के दौरान सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, पूर्व सरपंच रविन्द्र, रोहतास सरपंच, इन्द्रजीत, बीरसिंह सरपंच सहित अनेक गांवों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
सरपंच ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा।