फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cow attack on pedestrian in Narnaul, continued attacking even after person fell down

Narnaul: राहगीर पर गोवंश का हमला, व्यक्ति के नीचे गिरने के बाद भी करता रहा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 18 Nov 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

गोवंश की टक्कर से दाताराम नीचे गिर गया, लेकिन गोवंश नीचे गिरने के बाद भी उक्त व्यक्ति मारता रहा। हालांकि शोर-शराबा सुनकर आसपास लोगों ने गोवंश से बचाया, अगर कुछ देर हो जाती तो पूर्व सरपंच के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन
Cow attack on pedestrian in Narnaul, continued attacking even after person fell down
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में कब किस राहगीर पर बेसहारा गोवंश उग्र होकर हमला कर दे, यह किसी को भी नहीं पता है। ऐसे में जगह-जगह बेसहारा गोवंश का झुंड कभी भी आमजन पर हमला कर सकते हैं। लेकिन नगर परिषद इन बेसहारा गोवंश को पकड़ने में कोई रूचि नहीं ले रही है, जिसका नतीजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले ढाणी किरारोद में एक गोवंश ने व्यक्ति पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि आसपास लोगों की आवाजाही होने की वजह से मौके पर पहुंच गए। अगर कुछ देर लोग नहीं पहुंचते तो उक्त व्यक्ति को गोवंश बुरी तरह घायल कर देता। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी किरारोद वार्ड नंबर के पूर्व सरपंच दाताराम सैनी शनिवार सुबह अपने घर के आगे बैठा हुआ था। इस दौरान एक गोवंश ने उस पर अचानक से हमला कर दिया।
विज्ञापन


गोवंश की टक्कर से दाताराम नीचे गिर गया, लेकिन गोवंश नीचे गिरने के बाद भी उक्त व्यक्ति मारता रहा। हालांकि शोर-शराबा सुनकर आसपास लोगों ने गोवंश से बचाया, अगर कुछ देर हो जाती तो पूर्व सरपंच के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। शहर में यह पहला मामला नहीं है कि किसी गोवंश ने राहगीर पर हमला किया है। ऐसे मामले पहले भी अनेक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed